Hindi

News

सबसे अधिक रन बनाने वाली टॉप महिला क्रिकेट खिलाड़ी

favebook twitter whatsapp linkedin telegram

graph 376 Views

Updated On: 27 Jul 2023

सबसे अधिक रन बनाने वाली टॉप महिला क्रिकेट खिलाड़ी

आज जब हम बात क्रिकेट की करें, तब यह एक सच्चाई है कि कुछ देशों के लिए यह खेल है एक धर्म जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है। यह सर्वोत्कृष्ट ब्रिटिश खेल ने आज हर देश के घरों में अपनी जगह बना ली है। पूरा परिवार सभी मैचों को एक अद्भुत उत्साह के साथ देखता है। पहले यह खेल जो कि जेंटलमैन्स गेम के रूप में जाना जाता था, समय के साथ अब कई महिला खिलाड़ियों को भी आकर्षित करना शुरू कर दिया है जो इस खेल में शामिल हो अपने देश को गौरवान्वित करना चाहती हैं। वैसे तो, यह खेल दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों द्वारा पसंद किया जाता है। परन्तु, ऑस्ट्रेलिया, भारत और यूनाइटेड किंगडम में यह खेल काफी लोकप्रिय है।

कुछ लोगों का कहना हैं कि महिला क्रिकेट एक अंडररेटेड महिला खेल है। अधिकांश ब्रॉडकास्टरों को भी लगता है कि यह खेल लोगों को आकर्षित नहीं करेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि महिला क्रिकेट भी पुरुषों के क्रिकेट की तरह ही बहुत मनोरंजक है। समय के साथ महिला क्रिकेट और भी अधिक लोकप्रिय होते जा रहा है। दूसरी ओर, दुनिया भर की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिखाया है कि वे भी पुरुष क्रिकेटरों के समान स्तर पर खेल सकती हैं। वास्तव में अपने अद्भुत प्रदर्शन के द्वारा कई महान महिला क्रिकेटर समय के साथ काफी प्रसिद्ध हो गई हैं।

कई महान महिला क्रिकेटर समय के साथ क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण काफी मशहूर हुई हैं। यहाँ हमने 2023 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों की एक सूची तैयार की हैं जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन किया है। कुछ खिलाड़ियों ने तो टॉप पर अपना मुकाम बना लिया है और सबसे अधिक रन बनाने वाली महानतम महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के रूप में अपनी जगह बनाए रखी हैं। यहाँ, इस आर्टिकल में, आप कुछ बेहतरीन महिला क्रिकेटरों के बारे में जानेंगे जो अपनी शानदार प्रदर्शन और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में मशहूर हैं। इससे पहले कि आप सूची को देखना शुरू करें, आइए उससे पहले महिला क्रिकेट के इतिहास पर एक नजर डालते हैं।

महिला क्रिकेट का विकास

पारंपरिक रूप से, क्रिकेट को सबसे लोकप्रिय पुरुष खेलों में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, पुरुषों की तरह ही महिलाओं का भी एक लंबे समय से क्रिकेट खेलने का इतिहास है। रिकॉर्ड के अनुसार, पहला महिला क्रिकेट मैच 26 जुलाई 1745 को हैम्बल्डन और ब्रामली की 11 नौकरानियों के बीच खेला गया था। 1900 के दशक के दौरान ग्रामीण क्रिकेट मैच काफी लोकप्रिय हुए, और 1890 से 1918 के बीच 130 से अधिक महिला क्लब बनाए गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, यॉर्कशायर में पहला महिला क्रिकेट क्लब 1887 में बनाया गया था। उसके 3 साल के बाद, ऑरिजिनल इंग्लिश लेडी क्रिकेटर्स नामक एक महिला क्रिकेट टीम, पैसे कमाने के लिए कुछ प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था।

वर्ष 1914 से पहले, कुछ फेमस एम्प्लॉयर जैसे बूट्स, रोनट्रीज़, कैडबरीज़ और अन्य ने क्रिकेट को अपनी महिला कर्मचारियों के लिए एक एक्टिविटी के रूप में मानना शुरू किया।

वर्ष 1958 में, प्रत्येक महिला क्रिकेट मैचों को मैनेज या कोऑर्डिनेट करने के लिए आई डब्लू सी सी (IWCC)- अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट परिषद की स्थापना की गई थी। लेकिन वर्ष 2005 में, क्रिकेट स्पोर्ट के मैनेजमेंट और डेवलेपमेंट के लिए एक संगठित निकाय बनाने के लिए आईडब्लूसीसी को आईसीसी (ICC)- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ मर्ज कर दिया गया।

महिला क्रिकेट विश्व कप

पहला वनडे मैच 1973 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था और उसी साल पहला महिला विश्व कप भी आयोजित किया गया था। अब तक, 12 से अधिक महिला विश्व कप आयोजित किए जा चुके हैं। हाल में ही जो महिला विश्व कप आयोजित हुआ था, वह 2022 में किया गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया विश्व कप विजेता रही थी। 

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, सबसे पहला महिला क्रिकेट टी20 विश्व कप 2009 में आयोजित किया गया था। और हैरानी की बात यह थी कि, महिला टी20 विश्व कप अधिक मीडिया कवरेज और दर्शकों को आकर्षित करने में आश्चर्यजनक रूप से कामयाब रहा।

अब तक विभिन्न महिला क्रिकेट टीमों के बीच लगभग 1180 वनडे, 880 टी20 और 140 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं।

महिला क्रिकेट रैंकिंग

1 अक्टूबर 2015 को, आईसीसी महिला रैंकिंग सिस्टम शुरू की गई थी, जिसमें क्रिकेट के सभी फार्मेट्स, यानी टी20, टेस्ट और वनडे को शामिल किया गया था। रैंकिंग सिस्टम आईसीसी क्रिकेट समिति के सदस्य और स्टैटस्टिशन डेविड केंडिक्स द्वारा डिजाइन की गई थी। यह सिस्टम पुरुषों की आईसीआईसी रैंकिंग के लिए उपयोग की जाने वाली तकनीकों का उपयोग करता है।

नियमों के मुताबिक अंतिम तीन से चार सालों में खेले गए मैचों के नतीजों के आधार पर हर टीम के प्वाइंट्स को कैल्कुलेट की जाती है। जब हम बात मौजूदा आईसीसी महिला रैंकिंग की करें तब ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 3603 प्वाइंट्स के साथ टॉप रैंकिंग हासिल की है। टीम इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

महिला क्रिकेट के सबसे अच्छे खिलाड़ी

यदि आप मौजूदा रिकॉर्ड को देखेंगे तब कहा जा सकता है कि महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी खेल में अपना बेस्ट देती हैं और वास्तव में वे खेल का मजा उठाती हैं। क्रिकेट में वनडे या ओडीआई फार्मेट सबसे अधिक खेले जाने वाले मैच फार्मेट्स (प्रारूपों) में से एक है, और इसमें ऐसी महिला क्रिकेटर भी हैं जिन्होंने 5000 से अधिक रन बनाए हैं। खैर, जैसा कि हम क्रिकेट की धरोहर के बारे में बात कर रहे हैं, अगर हम सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्रतिभाशाली और पेशेवर महिला क्रिकेट के बारे में बात नहीं करेंगे तो यह अधूरा रहेगा। तब, आइए बात करते हैं अपने क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली उन सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों के बारे में।

मिताली राज

Mithali Raj 1

दोराई मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं। वह 2004 से 2022 तक टीम के लिए खेली। मिताली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने महिला क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 10000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 75 रन की मदद से टॉप रन-स्कोरर के रूप में एक और महान खिलाड़ी, शार्लोट एडवर्ड्स को सफलतापूर्वक पीछे छोड़ दिया। उनका लगभग 50.65 का प्रभावशाली औसत है। रिकॉर्ड के मुताबिक, मिताली ने वनडे में 64 अर्धशतक लगाए हैं, जो महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। अपने क्रिकेट करियर में, उन्होंने दो शतक और ग्यारह अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 80 से अधिक टी-20 भी खेले हैं और टी-20 मैचों में सत्रह अर्धशतक लगाने में सफल रही हैं।

चार्लोट एडवर्ड्स

Charlotte Edwards 1

जब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट की बात की जाए तब आप इस खिलाड़ी को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। वह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला थीं। उसने क्रिकेट में अपना करियर तब शुरू किया जब वह सिर्फ 16 साल की थी। उन्होंने अपने करियर में लगभग 44.20 की औसत से 10000 से अधिक रन बनाए हैं। 23 टेस्ट मैचों में, उन्होंने 1600 से अधिक रन बनाए और चार शतक लगाए हैं। दूसरी ओर, उन्होंने 191 वनडे मैच खेला है, जिसमें कुल 180 पारियों में 5992 रन बनाए हैं, और उनका औसत रन रेट 38.16 रहा है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 46 अर्धशतक और 9 शतक लगाए हैं। उन्हें वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने इंग्लैंड टीम की 10 सालों तक कप्तानी की। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए, 2008 में, उन्हें क्वीन द्वारा “आईसीसीआई महिला खिलाड़ी ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय बात यह है कि चार्लोट ने साल 2009 में, जिस साल पहली बार टी20 विश्व कप मैच का आयोजन हुआ था, टीम को टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था। 

स्टेफनी टेलर

Stefanie Taylor 1

हाँ, हम कह सकते हैं कि स्टेफनी टेलर का जन्म क्रिकेट को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए हुआ था। वह वास्तव में एक ऑलराउंडर हैं। उनकी दाएँ हाथ की बल्लेबाजी की शैली है, और वह दाएँ हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करती है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2008 में की थी। अपने पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर 90 रन बनाए थे। वर्ष 2011 में वह आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनीं। इस क्रिकेटर ने अपने करियर में 44.01 की औसत से 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। अपने वनडे करियर में, उन्होंने 36 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। जब बात उनके टी20 करियर की करें तब उन्होंने 108 पारियाँ खेलकर 35.37 की औसत रन रेट से 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। भले ही वह एक कमाल की खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

सूजी बेट्स

Suzie Bates 1

सूज़ी बेट्स, या सुज़ाना विल्सन बेट्स, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं। वह तब चर्चा में आई जब उन्होंने ऑकलैंड के खिलाफ 155 गेंदों में 183 रन बनाए। उसके बाद, उन्हें नेशनल क्रिकेट टीम के लिए चुना गया और 2005-06 में भारत के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला। उन्होंने 41.47 की औसत रन रेट से 7500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 31 अर्धशतक और 12 शतक भी हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, एकदिवसीय फार्मेट में सूजी के 12 शतक महिला क्रिकेट में किसी भी क्रिकेटर द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे अधिक शतक हैं। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ रहा था, जहाँ उन्होंने सिर्फ 105 गेंदों में 168 रन बनाए। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 125 वनडे और 122 टी20 मैच खेलें हैं। यह खिलाड़ी अपने आक्रामक बल्लेबाजी स्वभाव के लिए जानी जाती है। उन्हें सबसे योग्यवान क्रिकेटर माना जाता है। यही कारण है कि उन्हें पर्थ स्कॉर्चर्स द्वारा महिला बिग बैश लीग में शामिल किया गया।

बीजे क्लार्क

BJ Clark 1

बीजे क्लार्क पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर हैं और उन्होंने अपने करियर में 118 एकदिवसीय मैच खेलकर 47.49 की औसत रन रेट से 4800 से अधिक रन बनाए हैं। वह वर्ष 1991 से 2005 तक ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खेलीं। यह ध्यान दी जाने वाली बात है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में बीजे क्लार्क या बेलिंडा क्लार्क 1997 महिला विश्व कप में डेनमार्क के खिलाफ 229 रन यानी डबल सेंचुरी बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

केएल रोल्टन

KL Rolton 1

भले ही अब वह टीम के लिए नहीं खेल रही हैं, लेकिन केएल रोल्टन को हमेशा एक बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के रूप में याद किया जाएगा। वह 1995 से 2009 तक टीम के लिए खेली। रोल्टन ने 141 मैच खेलकर 48.14 की औसत रन रेट से 4815 रन बनाए हैं। उनके बारे में और अधिक बात करें, तब उन्होंने कुल 132 पारियाँ खेलकर 33 अर्धशतक और 8 शतक बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 154 (नाबाद) है। उल्लेखनीय बात यह है कि वह वर्ष 1995 और 2005 के महिला विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थीं।

एई सैटरथवेट

AE Satterthwaite 1

एमी एला सैटरथवेट, एक ऑलराउंडर, जो कैंटरबरी से हैं, महिला क्रिकेट के इतिहास में एक प्रसिद्ध बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर का पहला क्रिकेट मैच 2003 में खेला था जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। फिर उन्हें 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोज़ बाउल सीरीज़ में खेलने के लिए टीम में चुना गया। उस साल, उन्होंने अपना टी20 और वनडे डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय शतक 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। जब उनके वनडे करियर की बात करें तब उन्होंने 145 मैच और 138 पारियाँ खेली हैं और 38.33 की औसत रन रेट से 4639 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक वनडे स्कोर 137 (नाबाद) है। उनके नाम 27 अर्द्धशतक और 7 वनडे शतक हैं। उनके टी20 करियर में, उन्होंने 111 टी20 मैच खेले हैं और 21.49 की औसत से 1784 रन बनाए हैं।

मेग लैनिंग

Meg Lanning 1

मेग लैनिंग, पूरा नाम- मेघन मोइरा लैनिंग, एक मेगास्टार के रूप में भी जानी जाती हैं और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बहुत सफलता हासिल की है। उनका पहला एकदिवसीय मैच 2011 में था जब वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। अपने दूसरे वनडे में उन्होंने 103 रन बनाए। यह उन्हें वनडे में शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बना दिया। वह ऑस्ट्रेलिया महिला, ट्रेंट रॉकेट्स, मेलबर्न स्टार्स महिला, दिल्ली कैपिटल्स महिला और विक्टोरिया महिला जैसी कई टीमों के लिए खेल चुकी हैं। टेस्ट क्रिकेट में मेग ने 6 मैच खेले हैं और 12 पारियों में 31.36 की औसत से 345 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम टेस्ट क्रिकेट स्कोर 93 रन है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 103 मैच खेलकर 53.51 की औसत से 4602 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 92.20 है, जो काफी इम्प्रेसिव है। मेग ने अपने वनडे करियर में 15 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। अपने टी20 करियर में, 132 मैचों में, वह 36.61 की औसत से 3405 रन बनाने में सफल रही है। टी20 में, उन्होंने 13 अर्द्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।

डेबी हॉकले

Debbie Hockley

डेबोराह एन हॉकले के नाम से भी जानी जाने वाली डेबी ने 118 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं और 4064 रन बनाए हैं। जिसमें 34 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं। वनडे में उनका औसत 41.89 का है। वैसे अगर आप उनके टेस्ट करियर पर नजर डालें तब आपको भी यह काफी इम्प्रेसिव लगेगा। उन्होंने 19 टेस्ट मैच खेले हैं और 52.04 की औसत से 1301 रन बनाए हैं। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 7 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। इस बात को भी ध्यान में रखें कि डेबी हॉकले 4000 एकदिवसीय रनों के लैंडमार्क को पार करने वाली पहली महिला क्रिकेटर थीं। इसके अलावा, वह 100 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली महिला थीं। इससे ज्यादा और क्या? डेबी ने वर्ल्ड कप मैचों में 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाकर विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में एक कीर्तिमान बनाया है। नेशनस क्रिकेट में इस योगदान के कारण, वह न्यूजीलैंड क्रिकेट अध्यक्ष के रूप में चुनी जाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं।

अंतिम विचार

वैसे तो हम महिला क्रिकेटरों के सामूहिक योगदान को नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन एम राज, एसआर टेलर, एमएम लैनिंग, एसजे टेलर जैसे जाने माने और जुनूनी खिलाड़ियों के कई व्यक्तिगत योगदानों ने अनेकों महिला क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। इन अद्भुत महिला क्रिकेटरों ने महिला क्रिकेट को ऊँचाईयों तक पहुँचाने में शानदार भूमिका निभाते हुए अपने-अपने देश को गौरवान्वित किया है। अच्छा तो, हमें उम्मीद है कि आपको दुनिया की सबसे अच्छी बेहतरीन महिला क्रिकेटरों की हमारी यह सूची अवश्य पसंद आएगी। यदि आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या कोई राय हमसे शेयर करना चाहते हैं, तब कृपया बिना किसी संकोच के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें इन्फॉर्म करें।

Nisha Rani
BA Hindi

Nisha Rani is a proficient translator and writer with a strong foundation in Hindi Literature, holding a BA degree in the subject. Her linguistic skills allow her to bridge the gap between languages, seamlessly translating content to reach diverse audiences. As an avid writer, she crafts compelling ... Read More

... Read More

FAQs

महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे महान महिला क्रिकेटर कौन हैं?

एनिड बेकवेल, एलिसे पेरी, राचेल हेहो फ्लिंट, डीजेएस डॉटिन, सीएम एडवर्ड्स, मेग लैनिंग, मिताली राज और एससी टेलर अब तक की सबसे सफल और प्रसिद्ध महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में से कुछ हैं। महिला क्रिकेट में इन सबका योगदान वास्तव में उल्लेखनीय है।

किस महिला क्रिकेटर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?

अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में, मिताली राज टॉप रन-स्कोर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 7805 रन बनाए हैं। उन्होंने 232 वनडे मैच खेला है। उन्हें सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। गौरतलब बात यह है कि उन्होंने वनडे में 8 विकेट भी लिए हैं।

महिला क्रिकेट इतिहास में किस खिलाड़ी ने सबसे लंबा छक्का लगाया है?

पाकिस्तान की आयशा नसीम ने सबसे लंबा छक्का लगाया है। जिसकी दूरी 81 मी थी। उन्होंने न्यूलैंड्स में भारत के खिलाफ खेलते हुए यह छक्का लगाया था। उन्होंने 2020 में थाईलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

क्रिकेट की रानी के रूप में किसे जाना जाता है?

इसका जवाब है मिताली राज। उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट या विश्व क्रिकेट की सुपरवुमन भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सिर्फ 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय वनडे में शतक लगाने वाली मिताली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर भी हैं। उन्होंने 1999 में आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए 114 रन बनाए थे।

महिला क्रिकेट में 1000 टी20 रन बनाने वाली सबसे तेज खिलाड़ी कौन सी है?

संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओझा 1000 टी20 रन बनाने वाली सबसे तेज खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने अब तक 31 पारियाँ खेली हैं और 124.3 की औसत स्ट्राइक रेट और 36.67 की औसत से 1027 रन बनाए हैं। अपने इस रिकॉर्ड के साथ, उन्होंने कुछ लोकप्रिय खिलाड़ियों जैसे स्टैफनी टेलर, बेथ मूनी, मिताली राज, चार्लोट एडवर्ड्स और कई टॉप खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। वह सुर्खियों में तब आई जब उन्होंने कतर के खिलाफ खेलते हुए केवल 67 गेंदों में 115 रन बनाए।

You might also like